Sunday, 22 November 2026 बिहार की हर खबर, सबसे पहले
ताज़ा खबर

समस्तीपुर सदर अस्पताल में गूंजीं तीन बच्चों की किलकारियां: महिला ने दिया दो बेटे और एक बेटी को जन्म, परिवार में तिहरी खुशी

रिपोर्टर Manoj Jha 22 November 2026 2 मिनट पढ़ने का समय

समस्तीपुर: सदर अस्पताल में शुक्रवार की रात एक साथ तीन नवजातों की किलकारियां गूंजने से माहौल खुशियों से भर गया। शहर से सटे मोरदीवा गांव की रहने वाली एक महिला ने सुरक्षित प्रसव के बाद एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया, जिनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। एक साथ तीन बच्चों के जन्म लेने की इस खबर से घर-परिवार में जश्न का माहौल है। वहीं, सदर अस्पताल में भी यह मामला पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।

डॉक्टरों की देखरेख में हुआ सुरक्षित प्रसव

मिली जानकारी के अनुसार, मोरदीवा निवासी गुड्डू कुमार की पत्नी सुधीरा कुमारी (28 वर्ष) को शुक्रवार को प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां अस्पताल की मेडिकल टीम और चिकित्सकों की देखरेख में उन्होंने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। इनमें दो बेटे और एक बेटी हैं।

मां और तीनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ

अस्पताल प्रबंधन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रसव के बाद मां सुधीरा कुमारी और तीनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं। एहतियात के तौर पर फिलहाल चारों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

घर में एक साथ तीन बच्चों के आने से परिवार के सदस्यों की खुशी का ठिकाना नहीं है। परिजन इसे अपने घर-आंगन के लिए दोहरी नहीं, बल्कि तिहरी खुशी बता रहे हैं और अस्पताल स्टाफ व डॉक्टरों का आभार जता रहे हैं।

इस खबर को शेयर करें