नीट पेपर लीक से चर्चा में आया राजस्थान का सीकर

राजस्थान का सीकर ज़िला इन दिनों एक बार फिर चर्चा में है।

नीट 2024 में देशभर में शानदार परिणाम देने और टॉपर्स निकालने के बाद सीकर ने खास पहचान बनाई थी। इसके बाद नीट 2025 में भी यहां के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टॉप रैंक हासिल किए, जिससे सीकर एक उभरते हुए कोचिंग हब के रूप में स्थापित हो गया।

हालांकि अब यही सीकर नीट 2026 के पेपर लीक मामले को लेकर विवादों में घिर गया है। आरोप है कि परीक्षा से पहले ही नीट का प्रश्नपत्र कुछ हॉस्टलों और कोचिंग संस्थानों में रह रहे अभ्यर्थियों तक पहुंच गया था।

सीकर के पिपराली रोड जैसे इलाकों में, जहां कभी खाली ज़मीन हुआ करती थी, आज कोचिंग संस्थानों और हॉस्टलों की बड़ी-बड़ी इमारतें खड़ी हो चुकी हैं, जो इस शहर के तेजी से कोचिंग हब में बदलने की कहानी बयान करती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top