Saturday, 21 November 2026 बिहार की हर खबर, सबसे पहले
ताज़ा खबर
बिहार वोटर लिस्ट अपडेट: नाम जुड़वाने के लिए आज और कल विशेष अभियान, 4 जनवरी को आएगी फाइनल सूची BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तारीख घोषित: 17 जनवरी 2027 को हो सकता है एग्जाम, एक सीट के लिए 433 उम्मीदवारों में टक्कर युजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल जारी: 14 दिसंबर से शुरू होगी परीक्षा, यहाँ देखें पूरा टाइमटेबल समस्तीपुर के स्कूलों और कॉलेजों में गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश, 25 नवंबर तक चलेंगे विशेष जागरूकता कार्यक्रम; देखें पूरा शेड्यूल समस्तीपुर से पटना जाने वाले ध्यान दें! पीएम मोदी के वैशाली दौरे को लेकर बदला ट्रैफिक रूट, आज रात 9 बजे से इन रास्तों पर रहेगी ‘नो एंट्री’

जेल की सलाखों के पीछे गूंजेंगे छठ के गीत: समस्तीपुर मंडल कारा में 41 बंदी रखेंगे व्रत, नए कपड़ों से लेकर पूजा की हर व्यवस्था पूरी

रिपोर्टर Manoj Jha 12 November 2026 2 मिनट पढ़ने का समय

लोक आस्था के महापर्व छठ (Chhath Puja 2026) की गूंज अब आम लोगों के साथ-साथ सलाखों के पीछे भी साफ सुनाई देने लगी है। परिवार से दूर जेल की चारदीवारी में रहकर भी आस्था का यह महापर्व पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। समस्तीपुर मंडल कारा (Samastipur Mandal Kara) में इस बार कुल 41 बंदी भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगे और छठी मईया की आराधना करेंगे। इनमें 27 महिला और 14 पुरुष बंदी शामिल हैं। बंदियों को अपनों से दूर होने का मलाल कम से कम हो, इसके लिए जेल प्रशासन ने इस बार बेहद खास और भव्य तैयारियां की हैं।

जेल परिसर में सज रहा है आकर्षक छठ घाट

जेल अधीक्षक प्रशांत ओझा ने जानकारी दी कि परिसर के भीतर स्थित छठ घाट की साफ-सफाई और रंग-रोगन का काम पूरा कर लिया गया है। अब इस पूरे इलाके को केले के खंभों, रंग-बिरंगे फूलों, झालर और रंगीन बल्बों से दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है, ताकि जेल के अंदर भी पूरी तरह पारंपरिक और उत्सवी माहौल नजर आए।

व्रतियों के लिए प्रशासन की खास सौगात

जेल प्रशासन की ओर से पूजा करने वाले सभी महिला और पुरुष बंदियों को उनकी जरूरत का पूरा सामान मुफ्त मुहैया कराया जा रहा है:

  • महिला बंदियों के लिए: नई साड़ियां, चूड़ियाँ और लहठी की व्यवस्था की गई है।

  • पुरुष बंदियों के लिए: धोती, गंजी और गमछा दिया जा रहा है।

  • अन्य सामग्री: पूजा के लिए पारंपरिक सूप, डाला, फल, ठेकुआ और अन्य प्रसाद की सामग्री पूरी तरह उपलब्ध कराई जा रही है।

  • बच्चों का भी ख्याल: महिला बंदियों के साथ जेल में रह रहे 5 मासूम बच्चों को भी पर्व के मौके पर नए कपड़े दिए जा रहे हैं ताकि वे भी त्योहार की खुशी महसूस कर सकें।

पिछले साल के मुकाबले इस बार जेल प्रशासन ने व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाया है, ताकि सलाखों के पीछे रह रहे लोग भी बिना किसी कमी के पूरी आस्था और नियमों के साथ लोक आस्था का यह महान पर्व मना सकें।

इस खबर को शेयर करें