पटना/बिहार स्कैन
बिहार के प्रशासनिक गलियारों से इस वक्त की एक बड़ी और दिलचस्प खबर सामने आ रही है। राज्य के नौकरशाही महकमे में जल्द ही एक बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। चर्चा है कि ओडिशा कैडर के 1997 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय कुमार सिंह की जल्द ही बिहार कैडर में वापसी हो सकती है। प्रशासनिक हलकों में इस बात की जोरदार चर्चा है कि उन्हें एक बेहद अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
तेज-तर्रार और कुशल अधिकारियों में होती है गिनती बता दें कि आईएएस संजय कुमार सिंह की गिनती बिहार के सबसे सुलझे हुए और तेज-तर्रार अधिकारियों में होती है। अपने पिछले कार्यकाल के दौरान वे राजधानी पटना और गया जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण जिलों में बतौर जिलाधिकारी (DM) अपनी शानदार सेवाएं दे चुके हैं। अपनी प्रशासनिक पकड़ और उत्कृष्ट कार्यशैली के चलते वे प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में खासे लोकप्रिय रहे हैं।
नए समीकरणों के बीच बढ़ी हलचल वर्तमान प्रशासनिक और राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए संजय कुमार सिंह का अनुभव सरकार के कामकाज को रफ्तार देने में काफी अहम साबित हो सकता है। फिलहाल, उनकी संभावित वापसी को लेकर सचिवालय से लेकर राजनीतिक गलियारों तक सरगर्मी काफी तेज हो गई है, और आधिकारिक मुहर लगने का इंतजार किया जा रहा है।