बिहार के समस्तीपुर स्थित बीआरबी कॉलेज (BRB College Samastipur) में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की स्थानीय इकाई का 9वां सम्मेलन मंगलवार को जोश और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में छात्रों की मूलभूत समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाया गया और आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए 29 सदस्यीय नई कमेटी का ऐलान किया गया। सम्मेलन के दौरान नई शिक्षा नीति 2020 को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली।
बुनियादी सुविधाओं और मॉडल कॉलेज की मांग
सम्मेलन का पर्यवेक्षण आइसा जिला कमेटी के सदस्य गौतम सैनी ने किया। अध्यक्षता कॉलेज इकाई के अध्यक्ष अनमोल कुमार ने की, जबकि संचालन सह-सचिव नवीन कुमार ने संभाला।
मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) गरीब और मध्यमवर्गीय छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। आज कॉलेजों में पढ़ाई कम और सिर्फ परीक्षाएं थोपी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कैंपस में बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर की भारी कमी है, लेकिन फीस वसूली धड़ल्ले से जारी है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करें।
नई कमिटी का हुआ गठन
कार्यक्रम के अंत में सर्वसम्मति से 29 सदस्यीय नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई:
- अध्यक्ष: अनमोल कुमार
- सचिव: मो. महफूज
- उपाध्यक्ष: सौरभ सतनाम, साहिल कुमार, होमा और सोनू कुमार
- सह-सचिव: अंकुश कुमार, कोमल ठाकुर, शिवा कुमार और सुमित कुमार
- सोशल मीडिया प्रभारी: राजा कुमार (सदस्य) और शंकर कुमार (उप-सदस्य)
इसके अलावा 17 अन्य छात्रों को कॉलेज इकाई का कमेटी सदस्य चुना गया है। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।