समस्तीपुर: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नम आंखों से श्रद्धांजलि, एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बलिदान को बताया प्रेरणास्रोत

समस्तीपुर: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को स्थानीय पुलिस लाइन में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर वीर पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मौजूद तमाम पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शहीद स्मारक पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उनके अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को नमन किया।

इस मौके पर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि इन वीर जवानों का अटूट साहस और कर्तव्यनिष्ठा पुलिस बल के हर सदस्य के लिए हमेशा प्रेरणा का स्त्रोत रहेगी। राष्ट्र और समाज की रक्षा के लिए उनके द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करने वालों में मुख्यालय डीएसपी केके दिवाकर, लाइन डीएसपी सुनील कुमार सिंह, साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक, नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार और मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह समेत कई अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मी शामिल रहे। इस दौरान सभी ने शहीदों के आदर्शों पर चलने और समाज में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top