LNMU UG 3rd Semester Exam 2026: समस्तीपुर में स्नातक तृतीय सेमेस्टर परीक्षा का शेड्यूल जारी, देखें पूरी डेटशीट और परीक्षा केंद्र

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने जिले में स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29) की परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से बीए, बीएससी और बीकॉम के विद्यार्थियों की परीक्षाएं नवंबर से दिसंबर तक ली जाएंगी। यह परीक्षा 19 केंद्रों पर होंगी, जहां कुल 23 कॉलेजों के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। मेजर विषयों के पेपर-3 की परीक्षा 4 से 6 नवंबर तक होगी। वहीं पेपर-4 की परीक्षा 21, 23 और 25 नवंबर को ली जाएगी। माइनर विषयों की परीक्षा 26 और 27 नवंबर को तथा मल्टी डिसिप्लिनरी कोर्स (एमडीसी) की परीक्षा 28 और 30 नवंबर को होगी। इसके बाद एबिलिटी एन्हांसमेंट कोर्स (एईसी) की परीक्षा 1 और 2 दिसंबर तथा स्किल एन्हांसमेंट कोर्स (एसईसी) की परीक्षा 4 और 5 दिसंबर को आयोजित होंगी।

दो पालियों में होगी परीक्षा

मेजर, माइनर और एमडीसी की परीक्षाओं के लिए प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। एईसी और एसईसी विषयों के लिए अलग समय-सारणी जारी की गई है। विद्यार्थियों को अपने विषय और परीक्षा समूह के अनुसार निर्धारित तिथि एवं पाली की जानकारी लेनी होगी।

इन केंद्रों पर परीक्षा होगी

जिले के बीआरबी कॉलेज, समस्तीपुर कॉलेज, आरएनएआर कॉलेज, महिला कॉलेज, आरबी कॉलेज दलसिंहसराय, डॉ. एलकेवीडी कॉलेज ताजपुर, केएसआर कॉलेज सरायरंजन, यूआर कॉलेज रोसड़ा और अन्य कॉलेजों का उल्लेख है। इसके अलावा जिले के अन्य विभिन्न कॉलेजों को परीक्षा केंद्र के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top